भारत जोड़ो यात्रा प्रादेशिक कार्यशाला मैं अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी को आजादी गौरव पदयात्रा में अनुशासित पदयात्री के रूप में पदाधिकारियों सहित भाग लेने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
अजमेर ( )राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के समस्त जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश सेवादल पदाधिकारियों की भारत जोड़ो यात्रा हेतु प्रादेशिक कार्यशाला प्रदेश कांग्रेश कार्यालय जयपुर में आयोजित की गई | इस एक दिवसीय कार्यशाला में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सेवादल कार्यकर्ताओं की भूमिका के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी प्रकाश भरतिया, मधु गुरंग एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में राजस्थान में प्रवेश करेगी जिसमें राजस्थान के समस्त जिलों से सेवा दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे एवं सेवादल संगठन को अधिक से अधिक सक्रिय करने हेतु जिला स्तरीय कमेटी के अलावा प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा | इस अवसर पर आजादी गौरव पदयात्रा में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने एवं यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने हेतु अजमेर जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी को आजादी गौरव पदयात्रा का अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने एवं आजादी गौरव पदयात्रा में दिनांक 16 अप्रैल 2022 से 25 मई 2022 तक अनुशासित पदयात्री के रूप में सक्रिय रूप से भाग लेने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत एवं राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी प्रकाश भरतिया एवं मधु गुरंग द्वारा अजमेर जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी को एक दिवसीय भारत जोड़ो कार्यशाला में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | इस कार्यशाला को राजस्थान प्रदेश कांग्रेश सचिव ललित सोनवाल एवं जसवंत गुर्जर जी ने भी संबोधित किया | भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने हेतु अजमेर जिले से जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में वर्दी धारी सेवादल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे| कार्यशाला संपन्न होने के पश्चात राष्ट्रीय सचिव प्रकाश भरतिया ,मधु गुरंग एवं प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्मारक तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकालकर शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई | इस कार्यशाला में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा ,जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा, अशोक सुखरिया ,मोइन खान ,प्रदेश कार्यकारि महिला अध्यक्षद्रोपती कोली सहित सेवा दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे|
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9610786923