बच्चों की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में हिन्दू सर्व समाज सामूहिक विवाह का आयोजन

केकड़ी 21 नवंबर (पवन राठी)
इस दुनिया मे लोगो के जीवन के अपने अंदाज है।कोई संव्य में खुशियां ढूंढने के प्रयास करता है,तो कोई सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर अपना आनद ढूंढते है।ऐसा ही एक वाक्या आज चर्चा में है कि किशनगढ़ के प्रमुख व्यवसायी ओम प्रकाश तोषनीवाल अपनी पुत्री प्रियंका एव जोधपुर के रामानंद काबरा अपने पुत्र अभिनव की शादी दूसरी वर्षगांठ पर हिन्दू सर्व समाज सामूहिक विवाह करने का नींर्णय लिया है।इसमे 11 जोड़े आगामी 8 जन को पुष्कर में परिणय बन्धन में बंधेंगे। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रामानंद काबरा ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व शादी के समय कोरोना काल चल रहा था।एक संशिप्त शादी में जो बिवाह बजट में पैसों की बचत हुई उसे समाज हित मे कुछ बड़ा व अलग करने का नींर्णय लिया।उनोहने यह विचार अपने समधी से शेयर किए।उनको भी यह प्रस्ताव अच्छा लगा। फिर 19 दिसंबर 2021को हिन्दू सर्व समाज के सामूहिक विवाह में 11 जोड़े का विधिवत धूमधाम से सम्पन्न किया। इसी क्रम में आज दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भी उस कार्यक्रम को दोहराने का नींर्णय लिया। कार्यक्रम समन्वयक ओम तोषनीवाल ने बताया कि इस बार यह आयोजन 7-8जनवरी 2023 को अखिल भारतीय माहेष्वरी सेवासदन में रखा गया है। और इसकी जोरोशोरो से तैयारियां प्रारंभ कर दी है। शादी में महिला संगीत ,घुड़ चढ़ी,बन्दोलि,पाणिग्रहण संस्कार सभी रीतिरिवाज के साथ सम्पन्न किया जाएगा।
इस संदर्भ में हुए परामर्श में मांगीलाल, सत्य नारायण, मुरलीधर,अरुण,कमल,अशोक,अरविंद तोषनिवाल एवं रामवतार,रामरतन रामनारायण,राजेन्द्र, सुरेंद्र काबरा,अजय सोमानी,रोहित राठी,विजय तेला उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!