प्रतियोगिता पूर्व का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु टीम ने किया प्रस्थान
========================

केकड़ी 28 नवंबर(पवन राठी) / महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट केकड़ी में 66 वी छात्रा 14 वर्षीय हॉकी प्रतियोगिता के पूर्व प्रशिक्षण शिविर का समापन अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष आनंद मंत्री के विशिष्ट अतिथि एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में दिनांक 24 नवंबर से 28 नवंबर तक हॉकी का प्रशिक्षण शिविर स्थानीय विद्यालय में द्लाधिपति विनय सिंह भाटी के नेतृत्व में रहा जिसमें दल प्रबंधक रफीक मोहम्मद एवं प्रशिक्षक, राकेश मीणा, कृष्णा जांगिड़ व हनुमान टेलर रहे। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाये खिलाड़ियों में पिंकी कहार, मैना कहार, खुशबू कुमावत, कोमल कहार, प्रीति कहार, सुमन कहार, राधिका शर्मा, श्रेया सोनी, खुशी कुमावत, वंदना आचार्य, अनुष्का कुमावत, कृतिका साहू, गरिमा राठी, कौशल्या कुमावत, अंकिता चौधरी, एवं साक्षी कुमावत साक्षी ढाडा अजमेर जिले की टीम में भाग लेगी टीम कप्तान अनुष्का कुमावत व उपकप्तान खुशबू कुमावत के नेतृत्व में खेलेगी। खिलाड़ी 28 नवंबर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खत्री पुरा नंबर 5 जिला नागौर में आयोजित आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अजमेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे सभी अथितियो व कार्मिकों ने प्रतिभागियों को जीत की अग्रिम बधाई दी।

error: Content is protected !!