पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में इसरो प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ

केकड़ी 3 दिसंबर(पवन राठी ) प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने बताया कि, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राधेश्याम कुमावत अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी, इसरो प्रमुख एमजे भट्ट, कार्यक्रम सूत्रधार सर्वेश्वर व्यास, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार माली सहायक प्रोग्रामर जिला परिवहन विभाग केकड़ी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन करके किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का परिचय राजेश कुमार शर्मा सह सचिव विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा करवाया गया। अतिथियों का विद्यालय प्रबंध समिति पदाधिकारियों शशि विजय, राधा माहेश्वरी, गोविंद शर्मा, बिरदीचन्द वैष्णव, काशीराम विजय प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान, माया ओझा बालिका विद्यालय प्रधानाध्यापिका, विनीता जोशी प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापिका तथा विद्यालय के आचार्य /दीदियों भोलू राम कुमावत, लादू राम रेगर, अरविंद तेली, सोनू, बजरंग लाल धाकड़ धर्मी चंद रेगर के द्वारा स्मृति चिन्ह, श्रीफल देकर तथा साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर इसरो प्रमुख एम जे भट्ट ने अपने उद्बोधन में बताया कि, पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी ही हो यह आवश्यक नहीं हिंदी माध्यम से भी पढ़ाई करने वाले बड़े -बड़े वैज्ञानिक बने हैं। पर्यावरण सुरक्षा मानव के लिए जरूरी है। इसरो कार्यक्रम सूत्रधार सर्वेश्वर व्यास ने बताया कि गांव में पढा व्यक्ति भी इसरो तक पहुँच सकता है। प्रत्येक राज्य के 8 बच्चों का चयन कर अहमदाबाद में ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस अवसर पर राधेश्याम कुमावत अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु का उदाहरण देते हुए बताया कि, विद्यार्थी वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपने जीवन में लाए, तथा प्रकृति की रक्षा करें। चंद्रयान – 2 असफल रहा। जीवन में असफलता आए तो गिरना नहीं है, गिरकर संभलना है जिन्दगी, रुकने का नाम मौत है, चलना है जिंदगी चल चल रे राही चल।
कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र कुमार माली ने बताया कि, विद्यालय झरना है, जो ज्ञान के अताह प्रवाह से बहता है। इस झरने के ज्ञान प्रवाह में डूब कर लाभ उठाए। तथा अपने जीवन में आगे बढ़े। कार्यक्रम के अंत में बिरदी चंद वैष्णव अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि, हमें जीवन में असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति की पदाधिकारी, आचार्य/ दीदी,भैया बहिन, व अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन घीसानाथ योगी ने किया। 3 दिसंबर को प्रदर्शनी देखने हेतु मालपुरा जिला टोंक, कादेड़ा,व केकड़ी के लगभग 3000 विद्यार्थी तथा नागरिक आए।
4 दिसंबर 2022 को इसरो प्रदर्शनी देखने का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

error: Content is protected !!