अजमेर, राजस्थान में भारत जोड़ो पदयात्रा में राहुल गांधी के राजस्थान बॉर्डर पर चवली चौराहा झालरापाटन पहुंचने पर अजमेर जिला देहात कांग्रेश सेवा दल के 80 पदाधिकारी एक बस एवं 6 कारों में जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में सेवा दल की गणवेश में राजस्थान बॉर्डर चवली चौराहा झालरापाटन पहुंचे।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान प्रदेश पदयात्री के रूप में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी सहित मानसिंह रावत ,मदन सिंह नसीराबाद विधानसभा से ,मोहम्मद असलम, युसूफ खान केकड़ी विधानसभा से ,विजय सिंह भाटी , विवेक कड़वा पुष्कर विधानसभा से, रामलाल नगवाड़ा विजयनगर मसूदा विधानसभा से ,जितेंद्र चौधरी ,अशोक कुमार सुकारिया ,चेतन पवार अजमेर से, भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान राज्य पदयात्री के रूप में पैदल चलने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेश द्वारा चयनित किए गए हैं इन सभी पद यात्रियों का फिजिकल फिटनेस पुलिस वेरीफिकेशन के साथ-साथ मेडिकल टेस्ट करा कर राज्य पदयात्री के रूप में चयन किया गया । सभी सेवादल पदाधिकारी अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में प्रतिदिन भारत जोड़ो यात्रा में राज्य पदयात्री के रूप में सम्मिलित रहेंगे। अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के साथ सभी सेवादल पदाधिकारी चवली चौराहा, झालरापाटन पहुंचकर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत जी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का नगाड़ा वादन मजीरे एवं ढोलक की थाप पर जोशीले अंदाज में भारत जोड़ो के नारो के साथ राहुल गांधी का हार्दिक स्वागत किया । हम फौजी मस्ताने हैं ,गांधी के दीवाने हैं । जोड़ो जोड़ो ,भारत जोड़ो । मेरे देश का झंडा तिरंगा ,नहीं चलेगा दोरंगा । बोलो भारत माता की ,जय जय जय । राहुल गांधी जिंदाबाद जैसे नारों से जोशीले अंदाज में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में नारे नगाड़ा वादन की की ताल पर हर्षोल्लास से जोशीले अंदाज में लगाए । जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामजीलाल नगवाडा, छोटू सिंह रावत ,जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा, जिला सचिव मुकुल यादव ,नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष मान सिंह रावत ,केकड़ी विधानसभा अध्यक्ष मूलचंद कोली ,केकड़ी शहर अध्यक्ष चेतन दास रेगर , सहित 80 पदाधिकारी भारत जोड़ो पद यात्रा में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे ।
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9610 786 923