सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने जताया हर्ष

अजमेर ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री अनिल शर्मा की भारी मतों से विजयी होने पर हर्ष जताया है।
पूर्व विधायक डॉ जयपाल ने वक्तव्य जारी कर बताया कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुशासन पर मतदाताओं ने मुहर लगाइ है ! राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में राजस्थान में 150 से अधिक सीटों पर जीत कर कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष फकरे मोॆईन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष मामराज सेन ने भी सरदार शहर में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेश की भारी मतों से विजय पर खुशी का इजहार कर मिठाइयां वितरित किए और इसे राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जीत बताया।

error: Content is protected !!