दत्तात्रेय जयंती पर गोस्वामी समाज ने शोभा यात्रा निकाल समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

केकड़ी 8 दिसंबर (पवन राठी)गोस्वामी समाज ने दत्तात्रेय जयंती पर शहर मेंअपने संगठन दशनाथ गोस्वामी समाज नो गांव मंडल के बैनर तले शोभा यात्रा निकाली जो पालिका परिसर पंहुच सम्मान समारोह में बदल गयी।
शोभायात्रा में राष्ट्रीय संत महा मंडलेश्वर मुकेशानंद महाराज उज्जैन व हरिदास महाराज नरसिंह मंदिर मेहरुकलां -अजय भारती महाराज उज्जैन व बालक दास महाराज को रथ में ब्रह्मा विष्णु महेश का सृंगार किये बालको के साथ सवार किया गया और घोड़ी पर कैलाश गिरी अजगरा – मदनपुरी मेड़ता मंडल अध्यक्ष के साथ अखाड़े खेलते हुए शोभा यात्रा शुरू हुई जो अस्थल मोहल्ला होते हुए सदर बाजार घंटाघर अजमेरी गेट तीन बत्ती चौराहे बिजासन माता मंदिर होकर नगर पालिका परिसर पंहुची ।शोभा यात्रा में महिलाएं मंगल कलश धारण किये चल रही थी।
पालिका परिसर पंहुच शोभा यात्रा सम्मान समारोह में बदल गई।
समारोह को महामंडलेश्वर मुकेशानंद पुरी महाराज व हरिदास महाराज ने संबोधित किया और कुरीतियों का त्याग करने सहित बालिका शिक्षा पर जोर देने का आहवाहन किया।
समारोह में अतिथियों द्वारा समाज की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
ये हुए सम्मानित:-
=============
घनश्याम गिरी केकड़ी पायल गोस्वामी हमीरपुर -ऋषि कुमार गोस्वामी हमीरपुर-सुमन गोस्वामी कालियास-मनीषा गोस्वामी-राजीव पुरी-ऋतु गोस्वामी मसूदा-कुलदीप गिरी गौतम भारती-तनीषा गोस्वामी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में रामेश्वर गोस्वामी पुष्कर-रमेश गिरी खिंवसर-विजय पुरी नागौर-प्रेमपुरी पालड़ी-मोहनपुरी पालड़ी गोगराज पूरी जोताया-मुन्ना गिरी गुलाबपुरा-छोटुगिरी खारी का लाम्बा महंत लादू जी वन बागला-शिवराज गिरी-गोपाल पुरी -सोराज पुरी-गणेश गिरी -रामरतन गिरी- बालमुकुंद गिरी-सत्यनारायण भारती-रामप्रसाद भारती-संदीप गिरी-उमेश गिरी-हेमराज गिरी सांवरिया पुरी सहित समाज के अनेको लोग उपस्थित थे।
मंच संचालन दिनेश गिरी द्वारा किया गया।आगंतुकों का आभार लादू की वन बागला द्वारा व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!