राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल-सरिता गैना

केकड़ी 12 दिसंबर(पवन राठी)
जन आक्रोश यात्रा के 10 वे दिन राजपुरा,मोड़ी, गणेशपुरा,टाँकावास,घटियाली व कालेड़ा कंवरजी क्षेत्र में रही इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गेना ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार में दलितों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है, बरिष्टाचार बेकाबू है युवा को बेरोजगारी भत्ता, किसानों को कर्जमाफी का जो वायदा किया वह 4 साल बाद भी पूरा नही कर पाए है ऐसी सरकार को अब हटाने का समय आ गया है,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है यह अपना चार वर्ष का कार्यकाल बाड़ेबंदी में ही पूरा कर चुके है जनता त्रस्त रही है ऐसी नकारा सरकार को आगामी समय मे हटाना है ईसलिये भाजपा ने जन समस्याओं से अवगत कराकर इस सरकार की आंखे खोलने के लिए जन आक्रोश यात्रा आयोजित की ह।विधान सभा प्रभारी इंदु शेखर शर्मा ने कि केकड़ी के चारो तरफ सड़के बेहाल है साल भर से भी ज्यादा समय से खुदकर पड़ी है लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि गुजरात मे रहे सरकार नाम की कोई चीज नही रही ऐसी निरंकुशता से मुक्ति हेतु हमे जनता को जगाना है और आने वाले 2023 व 24 के चुनावों में भाजपा की सरकार बनानी है,सभा को केकड़ी प्रधान होनहार सिंह,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,विधानसभा जन आक्रोश यात्रा संयोजक सत्यनारायण चौधरी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान
दिवस प्रमुख दुर्गेश प्रजापत मीडिया संयोजक सूरज वैष्णव महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा कुंवर शक्तावत महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम कवर केकड़ी मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, जोधराज सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत सिंह शक्तावत,महावीर जैन,जय सिंह टाँकावस,भँवर लाल शफम,मधुसूदन शर्मा,पूर्व सीआर जसमेन्द्र सिंह, सुगन चन्द जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!