केकड़ी 16 दिसंबर(पवन राठी)
(1)जन आक्रोश यात्रा के तहत 18 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश जी पूनिया की आम सभा के जन जागरण हेतु भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा केकड़ी नगर में पीले चावल व पत्रक देकर आमंत्रण दिया गया व इष्ट मित्रो सहित रविवार को पटेल मैदान में आयोजित सभा मे पहुंचने का आग्रह किया गया।इस मौके पर तीन बत्ती चौराहे से घंटाघर गणेश प्याऊ,खिड़की गेट, सब्जी मंडी, कपड़ा बाजार, जूनिया गेट क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया इस मोके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम,भाजपा नेताराजेंद्र विनायका,विधानसभा प्रभारी इंदुशेखर शर्मा,यात्रा के विधानसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,प्रधान होनहार सिंह,महेश बोयत,धनराज नायक,रामबाबू सांगरिया,अर्जुन सिंह शक्तावत व कमल सांखला,प्रीतम जैन,संजय बेनिवाल,होनहार सिंह राठौर,रोहित जांगिड, धनराज चौधरी,केदार साहू,दशरथ साहू,लोकेश साहू,सुरेश साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
