सावित्री बाई फुले की जयंती पर संगोष्ठी हुई

अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की धर्मपत्नी सावित्री बाई फुले की जंयती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी के विषय में संक्षिप्त संगोष्ठी आयोजित की गई। ज्ञातव्य है कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में उभर कर सामने आई। महाराष्ट्र में सन् 1848 में महिलाओं के लिए विद्यालय खोले और पर्दे में रहने वाली महिलाओं को अनेक विरोधों के बावजूद घरों से निकल कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने महिलाओं के लिए 18 विद्यालय खोले। इस अवसर पर पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, प्रेमराज सांलंकी, यशोदा नन्दन, भागचंद सांखला, सुनिता चौहान, सोनल मोर्य, पार्षद आशा तूनवाल, उर्मिला गढ़वाल, महेश चौहान, संजय मौर्य, हेमन्त सांखला, दिनेश चौहान, राकेश चौहान सहित समाज के लोग मौजूद थे। इसके बाद अपना घर आश्रम में रह रहे वृद्ध और निशक्तजन को भोजन कराया गया।
error: Content is protected !!