सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती 03 जनवरी मंगवार को

आज दिनांक 31 दिसम्बर 2022 – सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से जिलाध्यक्ष सुनिता चौहान के नेतृत्व में आगामी 03 जनवरी 2023 मंगलवार को सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। जयंति को सफल बनाने हेतु मनोहर समारोह स्थल में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जयंति की तैयारियो को लेकर चर्चा की गई।
यह जानकारी देते हुए ममता चौहान ने बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम की श्रृखंला में महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर प्रातः 10ः00 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तत्पष्चात् तत्पश्चात 11ः30 से मनोहर समारोह स्थल आदर्श नगर अजमेर में भारत की पहली महिला शिक्षिका के कार्यों को याद करते हुए महिला सशक्तिकरण के रूप में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की श्रृख्ंाला में निर्धन व जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की जाएगी जिसमें जापे में काम आने वाली सामग्री जैसे कि गोंद, ड्राई फ्रूट्स नारियल, घी, अजवाइन आदि प्रकार की सामग्री वितरित की जाएगी। जो कि जच्चा और बच्चा दोनों के पोषण में उपयोगी साबित होगी। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं को लाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत रहेंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती बृजलता हाडा महापौर नगर निगम अजमेर रहेंगी। मिटिंग में जयंति को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रयास किये जायेगे।
मिटिंग में मुख्य रूप विशेष अतिथि में मोती बाबा, राष्ट्रीय जागृति मंच अध्यक्ष राजेश टांक सुमन भाटी, सरिता चौहान, रामकन्या गहलोत, बबीता टांक, बिना सांखला, बिना टांक, पार्षद ममता पालरिया, कविता कच्छावा, श्यामा चौहान, सुशीला चौहान, रेखा गहलोत, मन्जू अजमेरा, उर्मिला मारोठिया, आशा सांखला, नीतू गहलोत, रंजनी कच्छावा, पूजा चौहान, मंजू अजमेरा, सुनीता, योगेश, ममता चौहान, राजकुमारी टाक, रेखा सैनिक, रेनू चौहान, लीला टांक, रेखा चौहान, सीता सैनी आदि मौजूद रहे।

सुनीता चौहान
जिलाध्यक्ष
मो. 9414202231

error: Content is protected !!