सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा नए वर्ष की शुरुआत सेवा कार्यों से करी गयी
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने ने बताया की नव वर्ष एवं एकादशी के अवसर पर नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माताओ के लिए संस्था द्वारा 2 ट्रॉली हरा चारा उपलब्ध करवाया गया।
उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा कबुतराला में भी एक बोरी मक्के की भेंट करी गयी और संस्था सदस्यों द्वारा पूरे वर्ष सेवा कार्य करने का संकल्प लिया गया।
आज के कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, जय गोयल, राहुल गोयल, शिव शंकर अग्रवाल, विनोद बंसल आदि उपस्थित रहे।
मनीष गोयल 9928086468