45 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई का सामान दिया
अजमेर 03 जनवरी 2023 – भारत की प्रथम महिला षिक्षिका नारी शक्ति की नींव सावित्री बाई फूले धर्मपत्नी स्व. महात्मा ज्योतिबाराव फूले की 192वीं जंयति ‘‘सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच अजमेर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष पार्षद सुनिता चौहान के नेत्त्व में धूमधाम से मनाई गई।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पार्षद सुनीता चौहान ने बताया जयंति के अवसर पर प्रातः 10ः00 बजे सैकड़ो की संख्या में समाज व अन्य प्रतिष्ठित लोगो द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर माता सावित्री बाई फूले की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुनीता चौहान ने सावित्रीबाई फुले के बारे में बताया कि उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता था। इसी के चलते जयंति पर माल्यार्पण कर सभी लोगो लड्डू बांटे गये।
कार्यक्रम की श्रृखंला को आगे बढ़ाते हुए मनुहार गार्डन आदर्ष नगर में करीब 45 गर्भवती महिलाओं को ड्रायफुट, घी, गुड, नारियल, जच्चे-बच्चे के समस्त सामान देकर उन्हें राजस्थानी चुनड़ी ओढ़ाकर, माला पहनाकर गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस अवसर महापौर बृजलता हाड़ा ने इस सराहनीय व उत्कृष्ठ कार्य के लिए संस्था की अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया व इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की श्रृखंला को समाप्त करते हुए बाल प्रकाष आश्रम बड़गांव में पढ़ने वाले निर्धन विद्यार्थियों को उनी वस्त्र देकर भोजन कराया।
कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि माननीय बृजलता हाड़ा महापौर नगर निगम अजमेर, रागिनी चवुर्वेदी, मंजू बलाई, डा. ज्योति गौतम, अभिलाषा विष्नोई, अरूणा कच्छावा, पदमा शर्मा, बीना टांक, कुसुम पालीवाल, मधु सैनी का स्वागत जिलाध्यक्ष पार्षद सुनीता चौहान, पूनचन्द मारोठिया, विजय जैन, डॉ. गोपाल बाहेती, नीरज जैन, धमेन्द्र टांक एडवोकेट, त्रिलोकचंद इन्दौरा, महेष चौहान, महेन्द्र जादम, हेमराज सिसोदिया, नवीन कच्छावा, हेमराज खारोलिया, प्रदीप कच्छावा, हेमन्द्र सिगोंदिया, मामराज सैन, व द्रोपती कोली द्वारा माला व शॉल पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान महेष चौहान, सेवाराम चौहान, चेतन सैनी, हेमराज सिसोदिया, मामराज सैन, उमा मालाकार, वीर सिंह चौहान, धनराज चौधरी, राजेष सांखला, महेन्द्र जादम, ज्योति प्रकाष भाटी, महिलाओं कार्यकारिणी मेे सुमन भाटी, सरिता चौहान, उषा चौहान, रेखा गहलोत, नीतू गहलोत, बबीता टांक, मंजू अजमेरा, आषा सांखला, सुषीला चौहान, विजय लक्ष्मी सिसोदिया, श्यामा चौहान, ममता पालड़िया, राजकुमार टांक, रेणु चौहान, बीना सांखला, बबीता मौर्य, बीना टांक, अंजली गहलोत, रंजनी कच्छावा, पूजा, रेखा सैनी, कविता कच्छावा, सुनीता योगेष, रेखा चौहान, सीता सैनी, माया गहलोत, लीला टांक, उर्मिला मारोठिया, नीमिता टांक, रानू सांखला, बबीता माली सेना सहित सैकड़ो की संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहे। मंच का संचालन बीना गर्ग ने किया जिनकी सहयोग ममता चौहान द्वारा किया गया।
(सुनीता चौहान)
जिलाध्यक्ष
मो. 9414202231
