वरिष्ठ पेंशनर सम्मान एवम वार्षिक अधिवेशन 12 फरवरी को
———————————————-
केकड़ी 5 जनवरी (पवन राठी)पेंशनर समाज उपशाखा केकड़ी की कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय में अध्यक्ष कैलाश चंद जैन की अध्यक्षता में सम्पन हुई।
बैठक में वार्षिक अधिवेशन एवम वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह 12 फरवरी 2023 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जैन ने बताया कि 31 दिसम्बर 2022 को 75 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके पेंशनर को सम्मानित किया जाएगा।अधिक से अधिक संख्या में पेंशनरों को समारोह में उपस्थित होने की जैन ने अपील की है।
जीवन प्रमाण पत्र
———————-
जैन ने बताया कि समस्त पेंशनर 31 मार्च 2023 तक निर्धारित प्रारूप में जीवित होने का प्रमाण पत्र उपकोष कार्यालय में करवा दे।
निर्धारित आवेदन पत्र पेंशनर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।