केकड़ी 7 जनवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा रविवार को तीन बत्ती चौराहे पर भाजपा के प्रदेशव्यापी जन आक्रोश कार्यक्रम के तहत मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने व बेरोजगारी भत्ता देने किसानों को कर्ज माफ करने आम जनता को हर वर्ग को अनेकों लोग दुकानों में जाकर सरकार बनाई लेकिन आज 4 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपने वादे पूर्ण करने में पूर्णतया विफल रही है आज महिला अत्याचार दलित अत्याचार राजस्थान देश में नंबर वन पर है दिनदहाड़े हत्या बलात्कार रोजमर्रा हो रहे हैं युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है भर्ती परीक्षाओं के पेपर बेचने का धंधा इस सरकार के कर्ताधर्ता ओं की रहनुमाई में चल रहा है हो रही है आम जनता की इस काल के माध्यम से आमजन की समस्याओं से अवगत कराने के लिए अपना योगदान दें जिससे सरकार गूंगी बहरी सरकार ने प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करने को इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी राठी भाजपा नेता राजेंद्र विनायका जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी केकड़ी प्रधान होनार सिंह राठौड़ मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू धनराज कच्छावा मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया कमल सांखला किसान मोर्चा मंडल महामंत्री पार्षद कैलाश चौधरी पार्षद सुरेश साहू धनराज कच्छावा चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल सह संयोजक विनोद विजय ललित चौधरी विष्णु साहू बंटी माली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।
