केकड़ी 17 जनवरी(पवन राठी)केकड़ी विधान सभा के ग्राम मेहरूकला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महन्त हरिदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित 21 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। भागवताचार्य पंडित ऋषि कृष्णा शास्त्री ने अपने दिव्य वचनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। यज्ञ में विशाल झूला चकरी रेल इत्यादि से विशाल मेले जैसा माहौल रहा। महायज्ञ में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने अपनी सेवाएं देकर मौजूद देश विदेश से आए दिव्य संत महात्माओं द्वारा ज्ञान गंगा एवं दिव्य प्रवचन सुना एवं अपनी सेवाएं दी हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत शर्मा, तहसील अध्यक्ष भागचंद सैनी, शहर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राजेश सुवालका, सुनील सोनी, कैलाश जांगिड़, नंद सिंह गौढ, दिनेश सिकलीकर,ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश सैनी, राजेंद्र सेनी, नेपाल, कालूराम सहित मेहरूकला एवं मेहरू कला के आसपास के सैकड़ों हजारों कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थिति दी।