केकड़ी 19 जनवरी (पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशव्यापी नव मतदाता अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा केकड़ी शहर मंडल की नवमतदाता कार्यशाला अजमेर देहात द्वारा नियुक्त जिला मंत्री भाजपा अजमेर देहात जिला मंत्री महेंद्र सिंह मझेवला व जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर व भाजपा नेता राजेंद्र विनायका के मुख्य आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभी अतिथियो ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह मझेवला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेको जनकल्याणकारी योजनाएं चलकर समाज के हर तबके के उत्थान में लिए कार्य किया है व देश की सेना को शक्तिशाली बनाकर भारत को विश्व के समक्ष एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है,दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने युवाओ को रोजगार देने के नाम पर भर्ती परीक्षाओ के पर्चे बेचकर युवा हितों से खिलवाड़ किया है जिसे युवा सहन नही करेंगे इसलिए सभी निये 18 साल के युवाओ के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए, जिला मंत्री रांमकिशन गुर्जर ने कहा की लोकतंत्र में मतदाता ही असली ताकत है अतः अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जुड़वाए,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि युवा देश बदलने की ताकत रखते है इसलिए सभी नवमतदाताओ को अधिक से अधिक संख्या में जोड़े,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि केकड़ी शहर मण्डल ने जिलाध्यक्ष जी द्वारा दिये गए सभी कार्यो को समय पर पूर्ण किया है इसके लिए मण्डल के सभी कार्यक्रग बधाई के पात्र है व इस कार्य को भी उत्कृष्टता के साथ पूर्ण करेंगे।नवमतदाता अभियान के जिला संयोजक रोहित जांगिड़ ने बताया कि युवा और नव मतदाता लोकतंत्र की नींव है। इन युवा और नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के साथ भाजपा से जोड़ना ही कार्यकर्ताओं का कर्तव्य होना चाहिए। इस मौके पर अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि नव मतदाता अभियान 22 जनवरी से 11 फरवरी तक 3 चरणों में चलाया जाएगा। प्रथम चरण के तहत भाजपा पदाधिकारी सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर नव मतदाताओं को पार्टी के प्रति जागरूक करेंगे। द्वितीय चरण में शैक्षणिक संस्थाओं पर व तीसरे चरण में बूथ स्तर पर नव मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,मंडल संयोजक रोहन राठी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन भाजपा शहर मंडल महामंत्री रामबाबू सांगरिया ने किया।
मंडल सहसंयोजक मोहित सिखवाल महामंत्री अर्जुन सिंह ने मंडल कार्यशाला में पधारे सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
इस दौरान जिला मंत्री महेंद्र सिंह मझेवला व,रामकिशन गुर्जर,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,नव मतदाता अभियान जिला संयोजक रोहित जांगिड़,मण्डल संयोजक रोहन राठी,सह संयोजक मोहित शर्मा,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,महामंत्री रामबाबू सांगरिया,अर्जुन सिंह शक्तावत,उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास,धनराज कच्छावा व महावीर साहू,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,मंत्री महेश नायक,सह संयोजक दुर्गेश प्रजापत,मण्डल अध्यक्ष संजय बेनीवाल,मंत्री प्रीतम जैन,सुरेश सैन,कोषाध्यक्ष लोकेश साहू,पार्षद सुरेश साहू,सुरेश बोयत,दशरथ साहू,बूथ अध्यक्ष नोरत मूंदड़ा,सीता राम साहू, रामपाल चौहान,जितेंद्र नामा,भेरू लाल साहू,रामप्रसाद रेगर, हेमराज आचार्य,मूलचंद दायमा,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
