प्रजापति समाज की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने भैया बहनों के पथ संचलन सहित प्रजापति समाज की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया*

केकड़ी 23 जनवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज केकड़ी नगर में पटेल आदर्श विद्या निकेतन के भैया बहनों द्वारा सुभाष जयंती पर निकाले गए भव्य तम पथ संचलन में शामिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस व विभिन्न महापुरुषों के बने हुए जीवंत झांकियों तथा पथ संचलन में शामिल भैया बहनों पर घंटाघर पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए उनकी हौसला अफजाई की साथ ही इसी मौके पर यादें प्रजापति संस्थान द्वारा निकाली जा रही भव्य कलश व शोभायात्रा पर भी पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी जिला उपाध्यक्ष सतनारायण चौधरी भाजपा नेता राजेंद्र विनायका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया भाजपा नेता दशरथ साहू श्याम सुंदर शास्त्री आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,पूर्व सरपंच राजबीर हावा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!