डॉ लाल थदानी ‘काव्य श्री सम्मान’ से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था द्वारा *भारत के अशोक चक्र विजेताओं पर अनूठा दोहाकार काव्य पाठ* *इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल” “कालजयी “दोहा संग्रह” का हुआ भव्य लोकार्पण*

अजमेर । राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ लाल थदानी को प्रतिष्ठित ‘काव्य श्री सम्मान’ से नई दिल्ली के हिन्दी भवन में अलंकृत किया गया । डॉ लाल थदानी ने अशोक चक्र ‘विजेता नायब सूबेदार गुरनाम सिंह पर ऑन लाइन 201 रचनाकारों के साथ दोहाकार काव्य पाठ किया था जिनके दोहे संकलित कर विश्व का पहला और सबसे बड़ा “दोहा संग्रह” का ऐतिहासिक एवं कालजयी ग्रंथ का लोकार्पण किया। जिसे सर्वभाषा प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। ग्रंथ में अमेरिका, नेपाल, इंग्लैंड, इंन्डोनेशिया के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों को स्थान दिया गया है।

इससे पूर्व संस्था द्वारा ‘भारत के भारत रत्न’ विषय पर 301 कवियों द्वारा सितार वादक पंडित रविशंकर पर काव्य पाठ कर मई 2022 में गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज़ हो कर डॉ लाल थदानी अंतरराष्ट्रीय काव्य रत्न अवार्ड से समानित हुए थे ।

चिकित्सा , समाज सेवा, साहित्य , गायकी और काव्य में डॉ लाल थदानी को अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय जिला प्रदेश स्तर पर अवार्ड मिलते रहे हैं जिसमें रेड एंड वाइट ब्रेवरी अवार्ड , राज्यपाल अवार्ड , विजय श्री अवार्ड, कोरोना वॉरियर प्रमुख है । उनके समाज उपयोगी लेख और कविताएं भी अखबारों में प्रकाशित होते रहे हैंं।

भव्य कार्यक्रम में देश विदेश से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यिक, सामाजिक एवं राजनैतिक अतिथियों में कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चंद्रपाल शर्मा (मशहूर कवि कुमार विश्वास के पिताजी), मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ इंदिरा मोहन एवं विशिष्ट अतिथि फ़िल्म गीतकार एवं साहित्यकार डॉ प्रमोद कुश तनहा की उपस्थिति थी। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष साहित्यकार डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं महासचिव एवं देश के वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी ने स्वागत किया ।

डॉ राजीव कुमार पांडेय
संस्थापक एवं अध्यक्ष

डॉ लाल थदानी
8005529714

error: Content is protected !!