भा ज पा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

केकडी 11 फरवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा शक्ति केंद्र संख्या 8 पर समारोह पूर्वक मनाया गया इस मौके पर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सहजन के साथ ही समारोह का शुभारंभ किया गया इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्पण नीति अभियान की शुरुआत की है इसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक जनता के बीच जाकर और समर्पण निधि लेकर उन्हें अपने साथ परिवार को अपने साथ जोड़े और कार्यक्रम को सफल बनाएं आकाश समर्पण निधि के अजमेर देहात जिला सह संयोजक राव वीरभद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पार्टी की गतिविधियां कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा किए गए समर्पण से ही चलाई जाती है इसलिए आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण भाव से अपना अर्थ सहयोग प्रदान करें साथ ही आमजन को भी जिससे जोड़ें राशि मायने नहीं रखती हर व्यक्ति तक हम पहुंचे यही प्रयास होना चाहिए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष सतनारायण चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो वटवृक्ष जो पौधा लगाया था वह आज वटवृक्ष के रूप में स्थापित हुआ है आज इनकी पुण्यतिथि पर हम समर्पित भाव से पार्टी की सेवा करने का संकल्प लें तथा उधार मन से स्वयं भी समर्पण राशि समर्पित करें तथा आमजन को भी इस पुण्य कार्य में से भागी बनाएं मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने काकी पूर्व में भी केकड़ी शहर मंडल पूरे अजमेर देहात जिले में समर्पण अभियान में प्रथम स्थान पर रहा जो सब आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण से ही सफल हो पाया है इस बार भी आप सभी के सहयोग से पुणे केकड़ी अपनी श्रेष्ठता बनाए हुए रहेगा आज पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यही संकल्प लेते हैं कि पार्टी की जी जान से हम सेवा करेंगे केकड़ी शहर मंडल के संयोजक मनोज कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया चिखुरी के कार्यकर्ता जिस कार्य में लग जाते हैं उसे पूर्ण करके ही सांस लेते हैं अतः सभी पूर्ण मनोयोग से इस कार्य में जुट जाए। प्रारंभ में मंचस्थ भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,समर्पण निधि जिला सह संयोजक राव वीरभद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, समर्पण निधि शहर मंडल संयोजक मनोज कुमावत,पूर्व अध्यक्ष बलराज मैहरचंदानी,भाजपा नेता गोविंद जैन का शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष सुरेश कुड़ी चंद्र प्रकाश शर्मा व सुरेश सेन किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली एससी मोर्चा जिला महामंत्री महेश धनराज नायक अध्यक्ष संजय बेनीवाल आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेश बोयत मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत रामबाबू सागरिया व कमल सांखला मंत्री प्रीतम जैन,पार्षद मिश्रीलाल डसानिया,सुरेश बोयत,पंचायत प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक विनोद गोठरवाल,ओबीसी मोर्चा महामन्त्री बंटी माली,मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक मोहित शर्मा,शाहिद कुरेशी ने दुपट्टा पहनकर स्वागत किया।कार्यक्रम में ही नमो एप्प के माध्यम से व कलश में राशि समर्पित की गई।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।

error: Content is protected !!