भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मनाया समर्पण दिवस

केकडी 13 फरवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी त्रिदिवसीय समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर समर्पण दिवस मनाया गया,इस मौके पर प्रातः काल पोकीनाड़ी जयपुर रोड से कार्यक्रम की शरुआत हुई जो सुरजपोलगेट,तेली मोहल्ला,काजीपुरा,सदर बाजार हरि जी की बगीची में सम्पन्न हुए।इस मौके पर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सभी से नरेंद्र मोदी एप्प डाउनलोड कर इसमें अपनी स्वेच्छानुसार समर्पण राशि समर्पित करने का आव्हान मिया गया।इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है,पंडित दीनदयाल जी ने सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया ओर अन्योदय के इसी सिद्धान्त को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है,पंडित दीनदयाल जी ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की प्रतिस्थापना के लिए जनसंघ की स्थापना की व गरीबो के उत्थान के लिए पूरे देश मे अलख जगाई व पूरे जीवन भर संघर्ष किया और अपना बलिदान दे दिया इसी विचार पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्पण नीति अभियान की शुरुआत की है इसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक जनता के बीच जाकर और समर्पण निधि लेकर उन्हें अपने साथ परिवार को अपने साथ जोड़े और कार्यक्रम को सफल बनाएं।आज के कार्यक्रमो में मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,समर्पण निधि सह संयोजक लोकेश साहू,महामन्त्री अर्जुन सिंह शक्तावत,उपाध्यक्ष धनराज कच्छावा, राजराजेश्वर व्यास,मंत्री प्रीतम जैन,किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली
पार्षद कैलाश चौधरी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रितेश जैन,बूथ अध्यक्ष महावीर राठी,नोरतमल मूंदड़ा,श्रवण साहू,दीपक सोनी,युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश राठी,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य नवरत्न राठी,ओबीसी मोर्चा महामन्त्री बंटी माली,भाजपा नेता दशरथ साहू,महिला मोर्चा पूर्व जिला मंत्री संतोष देवी जैन, चित्रा व्यास, मिथलांआनंद, महावीर जैन, चिराग व्यास,शत्रुघ्न सोनी,ओम प्रकाश मूंदड़ा,फतेह सिंह,प्रभुनाथ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!