11 बेटियों का आनन्दमय विवाह महोत्सव 13 एवं 14 फरवरी को अजमेर में

अजमेर। 13 फरवरी, 2023 सोमवार। बेटियां पंछी एक डाल की ….. समाज सेवी संस्था द्वारा 11 बेटियों का आनन्दमय विवाह महोत्सव 13 एवं 14 फरवरी को नन्दनी पैलेस, पुष्कर रोड, अजमेर पर होने जा रहा है। संस्था अध्यक्ष रानू माहेश्वरी ने बताया कि इस अनूपम विवाह महोत्सव में कन्यादान स्वरूप प्रत्येक नवदम्पत्ति जोडे को लगभग 1 लाख रूपये से ज्यादा के उपहार संस्था द्वारा प्रदान किये जा रहे है।
संस्था की मुख्य संरक्षक मंजू नवाल ने बताया कि दिनांक 13 फरवरी को प्रात: 9.15 बजे विनायक पूजन, प्रात: 11.15 बजे कलश पूजन, मध्याहृन 1.00 बजे वर-वधु का स्वागत एवं अपराहृन 4.00 बजे 11 दूल्हों की निकासी निकाली गयी। निकासी महावीर कॉलोनी से प्रारंभ होकर रामनगर, पंचौली चौराहा, लक्ष्मी पैलेस होते हुए नंदनी पैलेस पहुंची। निकासी के दौरान पूरे रास्ते में क्षेत्रवासी पूरे जोश के साथ दूल्हों एवं बारात का स्वागत कर रहे थे, जगह-जगह फूलों की बारिश, पानी, अल्पहार आदि की व्यवस्था क्षेत्रवासियों द्वारा की गयी। सगाई एवं वरमाला सायं 7.00 बजे, संगीत संध्या रात्रि 8.00 बजे आयोजित की गयी, संगीत संध्या में दिल्ली की मनोज रियां एण्ड पार्टी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया उनके द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली ने ऐसा समां बांधा कि छोटे-बडे सभी लोग झूम उठे।
दिनांक 14 फरवरी को प्रात: 10.00 बजे पाणिग्रहण संस्कार, विदाई मध्याहृन 2.00 बजे होगा।
आयोजन को सफल बनाने हेतु मंजू नवाल, मधु सैनी, मधु फतेहपुरिया, नीता मोटवानी, आजाद माहेश्वरी, गायत्री राठी, उमा कांकाणी, मंजू छापरवाल, संगीता मित्तल, सीमा सेठी, संध्या काबरा, स्नेहलता काबरा, इन्दू झंवर, ममता राठी, शांति सोनी,व नवीन माहेश्वरी, विकास चोपड़ा , विमल काबरा, डॉ. महेश अग्रवाल, दीपक चौपडा, मनीष गोयल , आशीष बिंदल सांवरलाल गुर्जर सहित अन्य सभी कार्यकत्र्ता कार्यक्रम हेतु पिछले 1 माह से लगे हुए थे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्री केशव माधव परमार्थ मण्डल के सभी कार्यकत्र्ता अपनी सेवायें देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जी-जान से जुटे हुए है।
रानू माहेश्वरी
अध्यक्ष
मो. 9829570471

error: Content is protected !!