केकड़ी 15 फरवरी (पवन राठी)विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की अजयमेरु जिले की बैठक रिद्धि सिद्धि गार्डन मदनगंज में जिलाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक को प्रांतीय सह मंत्री शशि प्रकाश इन्दोरिया द्वारा विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया गया।
बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए दायित्वों का वितरण किया गया जो जिला मंत्री श्याम मनोहर जोशी के अनुसार इस प्रकार से रहा।
केकड़ी निवासी हीरा चंद खूंटेटा व चांद मल जैन को जिला उपाध्यक्ष व काशीराम विजय को जिला सत्संग प्रमुख बनाया गया है।विश्व हिन्दू परिषद कार्यकारिणी में महावीर सिंह भाटी को प्रखंड अध्यक्ष हेमराज सैनी को उपाध्यक्ष दिनेश वैष्णव को मंत्री चंद्र प्रकाश विजय को केकड़ी शहर अध्यक्ष ज्ञानदेव शर्मा व देवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष रोहित राठी को मंत्री महावीर वैष्णव सह मंत्री बनाया गया है।
बजरंग दल की कार्यकारिणी में रामावतार चौधरी को प्रखंड संयोजक व टोनी माली को सह संयोजक विष्णु साहु को नगर संयोजक गोपेन्द्र राव व गोविंद वैष्णव सह संयोजक बनाया गया है।
सोनिया सैनी को दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका व नेहा वैष्णव को सह संयोजिका बनाया गया है ।
शेष रिक्त पदों पर भी जल्दी ही नियुक्तियां की जाएगी।
