मगरा श्रेत्रीय विकास कार्यक्रम अन्तर्गत 10 कार्यो के विरूद्ध 45 लाख 82 हजार राषि हस्तानान्तरण की दी स्वीकृति

दिनांक 15.02.2023 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा क्षेत्रीय विकास बोर्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्रीय आवश्यकता के मध्यनजर विभिन्न अति-आवश्यक कार्यो को चिन्हीत कर, वार्षिक योजना 2022-23 में सम्मलित करने हेतु अध्यक्ष, मगरा क्षेत्रीय विकास बोर्ड राजस्थान सरकार को प्रस्तावित किये गये थें जिनका अनुमोदन माननीय अध्यक्ष द्वारा किया गया था। अनुमोदित कार्यो के अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा स्वीकृति जारी करने की कार्यवाही कर, जिला प्रमुख को राशि हस्तानान्तरण के अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया गया। वार्षिक योजना 2022-23 में सम्मलित एवं स्वीकृत कार्यो के राशि हस्तानान्तरण का अनुमोदन जिला प्रमुख द्वारा प्रदान किया गया। कार्यो में ग्राम सबलपुरा में पेयजल हेतु झालरा निर्माण कार्य ग्राम पंचायत मानपुरा राशि 2 लाख, ग्राम मसूदा में हीरा रामा का बाडिया में राउप्रावि में कक्षा कक्ष निर्माण राशि 4 लाख, राउमावि देवमगरी में कक्षा कक्ष निर्माण राशि 3 लाख 20 हजार, ग्राम फतेहगढ में राउमावि के पास जीएलआर पानी की टंकी निर्माण राशि 1 लाख 60 हजार, राउमावि झाकखास में दो कक्षा कक्ष निर्माण राशि 7 लाख 95 हजार, राउप्रावि देवपुरा में नवीन कक्ष निर्माण कार्य राशि 4 लाख 80 हजार, ग्राम झाक उपरला थल का बाडिया कब्रिस्तान की चार दीवारी निर्माण कार्य राशि 3 लाख 87 हजार, ग्राम बाडिया मेदा का व ग्राम रतनपुरा घाटा में सामुदायिक भवन राशि 9 लाख 60 हजार, ग्राम नाडी ढन्डिया में खुला सामुदायिक भवन के पास एक सार्वजनिक कुंआ निर्माण कार्य राशि 4 लाख 80 हजार, ग्राम नयां गांव सामुदायिक भवन निर्माण माताजी स्थान के पास जामुन का बाडिया राशि 4 लाख के कुल 45 लाख 2 हजार की राशि हस्तानान्तरित की गई हैं।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!