नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

दक्षिण रेलवे द्वारा पालक्काड मण्डल पर अनुरक्षण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12977 एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा दिनांक 19.02.2023 व 26.02.2023 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12978 अजमेर-एर्नाकुलम रेलसेवा दिनांक 17.02.2023 व 24.02.2023 को रद्द रहेगी।

महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर 02 रेलसेवायों का ईसरदा स्टेशन पर होगा ठहराव
रेलवे द्वारा इसरदा पर महाशिवरात्रि मेले में होने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर मण्डल की 02 रेलसवाओं का दिनांक 17.02.23 से 22.02.23 तक ईसरदा स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
1. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर दिनांक 16.02.23 से 20.02.23 तक ईसरदा स्टेशन पर 09.52 बजे आगमन एवं 09.54 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर दिनांक 17.02.23 से 21.02.23 तक ईसरदा स्टेशन पर 18.45 बजे आगमन एवं 18.47 बजे प्रस्थान करेगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!