दो सफाई कर्मियों को स्थायी रूप से अदालत परिसर की सफाई हेतु नियुक्त किया जाएगा -पालिकाध्यक्ष साहू
=======================
केकड़ी 17 फरवरी (पवन राठी)बार एसोसियन केकड़ी ने प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी द्वारा नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन के सम्मान हेतु एक समारोह आयोजित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू थे।
समारोह का शुभारंभ बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा नव नियुक्त अध्यक्ष हेमंत जैन का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर किया।साथ ही निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल चौधरी का भी माल्यार्पण कर साफा बंधवा सम्मान किया गया।
इसके पश्चात बार की सम्पूर्ण कार्यकारिणी एवम बार सदस्यों द्वारा हेमंत जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हेमंत जैन की मिलनसारिता व्यवहार कुशलता और कांग्रेस पार्टी व बार के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए यंहा तक कह डाला कि जैन की तारीफ करना सूर्य को दीपक दिखाना होगा।
बार उपाध्यक्ष रामावतार मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर अभीतक अधिवक्ता निर्मल चौधरी पदासीन थे और अब अधिवक्ता हेमंत जैन को नियुक्त किया गया है जो बार के लिए गर्व की बात है।इसके साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि पहले से ज्यादा आशाये बार को अब नए अध्यक्ष से है कि वे आर ए ए एस सी एस टी पोक्षो कोर्ट खुलवाने सहित बार के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्तपर रहेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष ने बार सदस्यों की मांग पर दो सफाई कर्मियों को स्थायी रूप से कोर्ट कैंपस की सफाई हेतु नियुक्त करने की घोषणा समारोह में करते हुए आश्वासन दिया कि कोर्ट कैंपस को आकर्षक बनाने के लिए पालिका से जो भी सहयोग चाहिए उसके लिए मैं हमेशा तैयार हूं ।
समारोह के अंत मे बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने सर्वप्रथम विधायक डॉ रघु शर्मा का ए डी एम कार्यालय खुलवाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
समारोह का संचालन अधिवक्ता नवल किशोर पारीक द्वारा किया गया।
समारोह में बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ रामावतार मीणा अब्दुल सलीम गौरी राजेन्द्र चोकड़ीवाल चेतन धाबाई मगन लाल लोधा परवेज नकवी अश्विनी सहाय भटनागर पवन सिंह भाटी केदार चौधरी सुनील जैन सूर्यकांत दाधीच सुरेंद्र सिंह धन्नावत पवन राठी गजेंद्र पाराशर विजेंद्र पाराशर हनुमान प्रसाद शर्मा। भारती पोपटानी आशा पाराशर सहित अनेकों अधिवक्ता एवम मुंशीगंण उपस्थित रहे।
