प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए लैंगिक समानता एवं महिलाओं की उपलब्धियों के उपलक्ष में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम द्वारा प्रायोजित अर्यमा सेवा समिति द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला साप्ताहिक कार्यक्रमों में
तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से पैरा लीगल वालंटियर संजय सिंह गहलोत ने बताया कि बालिका और महिलाओं में आत्मविश्वास होना अत्यंत जरूरी है आत्मरक्षा के लिए सर्वप्रथम आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शैक्षिक और शारीरिक बल दोनों होना अति आवश्यक है एवं ब्लैकबेल्ट एकेडमी के संचालक अतुल भाटी ने उपस्थित रहकर आत्मरक्षा के गुर सिखाए महिलाओं को आत्म सम्मान व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जागरूक किया इस कार्यक्रम में संस्था समन्वयक विजयलक्ष्मी प्रशिक्षक कामना शर्मा, ध्रुविका त्रिपाठी, भावना सोनी, उमा पाराशर आदि उपस्थित थे संस्था अध्यक्ष बलवंत भाटी ने सभी प्रतिभागियो को धन्यवाद दिया।