एसपी यू जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित स्थानीय एस पी यू महाविद्यालय, फालना मे देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मंथन श्रृंखला के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसके प्रथम सत्र में व्यवसायिक प्रशासन विभाग के व्याख्याता डॉ मनोज कुमार शर्मा ने “कंजूमर बाइंग बिहेवियर – स्टडी ऑफ टूथपेस्ट” पर अपनी शोध रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने उपभोक्ताओं की टूथपेस्ट के संदर्भ में पसंद के बारे में विस्तृत रूप से समझाते हुए भविष्य की संभावनाओं को व्यक्त किया दूसरे सत्र में वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं इतिहास के व्याख्याता दलपत सिंह राजपुरोहित ने “सम्राट अशोक – क्रूरता से करुणा की ओर” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया| राजपुरोहित ने सम्राट अशोक की जीवनी के साथ उनके क्रूर होने के कारण से लेकर उनके महान करुणामय सम्राट बनने के सफर को बहुत ही सुंदर ढंग से पेश किया | प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा ने दोनों व्याख्यानों की सराहना की और अपने विचार व्यक्त किए| दोनों सत्रों का संचालन वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ युधिष्ठिर शर्मा द्वारा किया गया| इस अवसर पर सभी व्याख्याता उपस्थित रहे|