कांग्रेस सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं पर शैलेंद्र अग्रवाल ने बनाई कविता

*मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, प्रभारी श्री सुखविंदर सिंह रंधावा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं को की भेंट*

अजमेर 31 मार्च ( ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाये जा रहे फ्लेगशिप कार्यक्रम व विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के उप्पर *कांग्रेस साथियों के नाम एक पैग़ाम* शीर्षक से एक कविता लिखी है।
आज कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने अजमेर आये मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा, गुजरात कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा, आर टी डी सी चेयरमैन श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर के प्रभारी मंत्री श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को शैलेंद्र अग्रवाल ने अपनी स्वरचित कविता की लेमिनेटेड प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री श्री गहलोत, प्रभारी श्री रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष श्री डोटासरा सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं ने शैलेंद्र अग्रवाल को बधाई देते हुए उनकी रचना की सराहना की।

error: Content is protected !!