आर्य मंडल ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया
अजमेर 6 अप्रेल। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के आर्य मंडल द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस ओटू गार्डन गुर्जरवास अजय नगर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का उद्बोधन एलईडी के माध्यम से कार्यकत्र्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने उद्बोधन में कार्यकत्र्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक अनीता भदेल व आर्य मंडल प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
विधायक अनिता भदेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ कार्यकत्र्ताओं व महान लोगों ने पार्टी को संवारा है, समृद्ध और सशक्त किया है, उनकी बदौलत आज 43 साल पूर्ण हो गये। भाजपा आज राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है, हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। हमें संगठन को मजबूत करने में सेवाभाव के साथ क्षेत्र में सतत् सम्पर्क करना चाहिए। 11 अप्रेल को ज्योतिबा फूले जयंती व 14 अप्रेेल को अम्बेडकर जयंती सेवा बस्तियों में जाकर मनानी चाहिए व 25 अपे्रल को कांगे्रस के खिलाफ महा-घेराव के लिए सभी कार्यकत्र्ताओं को क्षेत्र की जनता को जोड़ने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।
आर्य मंडल प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि 06 अप्रेल, 1980 को मुंबई में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा व कमल खिलेगा। पूर्व में हमारे कार्यकत्र्ताओं के प्रयासों से 1996 में अन्य दलो के सहयोग से हमने केन्द्र में सरकार बनाई और अब वह कमल का फूल 2014, 2019 में देश के विभिन्न क्षेत्रों में खिलकर अपनी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं के बलबूते पर केन्द्र सरकार बनाई है, आने वाले समय में 2023 में विधानसभा व 2024 लोकसभा के चुनावों को जीतकर कार्यकत्र्ता सेवा भाव से जनता से जुड़कर संकल्पबद्ध हो। पन्ना प्रमुख की नियुक्ति, बस्ती सम्पर्क अभियान व मन की बात बूथ स्तर तक कार्यकत्र्ताओं व जनता तक पहुंचना चाहिए।
आर्य मंडल के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने प्रदेश से आये परिचय-पत्र व सामग्री का वितरण विधायक महोदय के कर-कमलो से कराया व आने वाले समय में पन्ना प्रमुख की नियुक्ति 10 अप्रेल तक करने का लक्ष्य दिया।
भवानी सिंह जेदिया ने मंच संचालन किया व धन्यवाद गोविंदराज बालोटिया ने दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प प्रारंभ में पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्याम प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकत्र्ताओं राष्ट्रगान किया। सभी में एक दूसरे को विश्व के सबसे बड़े संगठन भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी गण बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, नमो वोलेंटियर अल्पकालीन विस्तारक, मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल में आने जिले के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे, जिसमें काजल जेठवानी, आर्य मंडल महामंत्री सहित विनोद साधवानी, ताराचंद सिवसिया, अटल शर्मा, कैलाश भूराडिया, राजेश शर्मा, हरीश चैहान रवि सिवासिया राम धनवाणी घनश्याम ग्वालानी चंपालाल नरेंद्र सोनी सतीश शेरा सुरेश रूपानी, राजेंद्र रंधावा, सूरज डागर, ओम प्रकाश राव, ईश्वर सिंह रावत, जीवन तेजी, अनुज सिंह चैहान, पारसनाथ कलोसिया, हेमेंद्र जैन, पार्षद ललित सामरिया, हेमंत सुनारीवाल, विनोद तवर, बलराम कृष्ण, हेमलता खत्री, बूथ अध्यक्ष प्रभु दयाल, फुलवारी सागीलाल, जितेंद्र सहगल, नरेश तुनगरिया, सुनील अरोड़ा, हरेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र जैन, गणपत, विजय गोयर, नंदकिशोर, नूर इस्लाम, बृजेश नकवाल, रोहित तंबोली, रोशन कंजर, कमल कुमार, देवेंद्र सिंह शेखावत, सुनील नकवाल, रमेश एच लालवानी, भरत कानानी, सरोज भाटी, सुरेश कुमार मगनानी, ललित कुमार, संजीव शर्मा, सागर झामनानी, हेमंत जावा, पुरण जाटोलिया, जितेंद्र शुक्ला, राजेंद्र बोहरा, श्यामलाल चंदेल, अजय रामरख्यानी, नितेश, जितेंद्र सिवासिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोहन लालवानी
मंडल अध्यक्ष
9829423307
