केकड़ी। 14 अप्रैल शुक्रवार को शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के संविधान के निर्माता एवम प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनायी जायेगी।
इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघुजी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 14 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 10बजे केकड़ी नगर पालिका प्रागण में अंबेडकर सर्किल पर समारोह का आयोजन किया जायेगा तथा संविधान के निर्माता डा.बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर उपस्थित कांग्रेसजन द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए जायेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर शर्मा, केकड़ी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह शक्तावत, राजस्थान फार्मेसी कौंसिल के सदस्य राजेन्द्र भट्ट भी उपस्थित रहेेंगे।
अतः आप सभी कांग्रेस के जन प्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण से निवेदन है कि कार्यक्रम में समय पर पधार कर अनुग्रहीत करावें।
*समरवीर सिंह शक्तावत*
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
केकड़ी
*हेमंत जैन*
अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी
केकड़ी