आप अजमेर देहांत जिलाध्यक्ष अक्षय सिंह रावत ने भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

*आप पुष्कर कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि*

*शुक्रवार*।। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी पुष्कर कार्यकर्ताओं द्वारा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा पूर्वक याद किया।
*अजमेर देहात जिलाध्यक्ष अक्षय सिंह रावत* ने बताया कि अंबेडकर साहेब भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है आज विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी इन्होंने ना केवल पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ाई की बल्कि एक समाज सुधारक भी थे जिन्होंने पक्षपात और जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई उनका जीवन और कार्य दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है
इस मौके पर पुष्कर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*पृथ्वी सिंह नरूका*
*मीडिया प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी , अजमेर*

error: Content is protected !!