BafnaPatniआज दिनांक 15 अपै्रल 2023 – भारतीय जैन मिलन समग्र जैन समाज की प्रमुख संस्था है जो कि समाज हित में कार्य करती है। कार्यप्रणाली को देखते हुए भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विजय जैन गुना एवं महामंत्री वीर अजय जैन के निर्देश के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें वीर प्रकाश जैन पाटनी को क्षेत्रीय अध्यक्ष व वीर अशोक बाफना जयपुर को महामंत्री नियुक्त किया गया। वीर मदनलाल बाफना वरिष्ठ कार्याध्यक्ष, वीर पी.सी जैन गंगवाल, वीर नीरज जैन अलवर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में वीर राजेंद्र पाटनी, वीर नाथूलाल जैन, वीर पदम जैन, वीर नरेश जैन को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। अनिल जैन आई.पी.एस जयपुर को मार्गदर्शक मनोनीत किया गया।