केकडी 15 अप्रेल(पवन राठी) केकड़ी को जिला बनाने को लेकर क्षेत्र में चले मिस्ड कॉल हस्ताक्षर अभियान, केकड़ी उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, जयपुर के शहीद स्मारक पर हुए धरने व मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विमोचन, केकड़ी में आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय रैगर महासभा कर्नल दुर्गालाल ने बटन दबाकर किया। इस अवसर पर केकड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार मौजूद थे। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक पारीक ने बताया कि फिल्म के निर्माण का उद्देश्य आम जनता तक एक संदेश देना था, इसके तहत यह कहना है कि संघर्ष और मेहनत से कठिन से कठिन चीज हासिल की जा सकती है जैसे कि जिला बनाने के लिए 6 महीने तक आम जनता को अभियान से जोड़कर संघर्ष किया। इस अवसर पर केकड़ी जिला बनाओ टोल हटाओ के संयोजक अशोक पारीक ने कर्नल दुर्गा लाल रेगर, अनिल राठी को जिला बनाने में दिए गए सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर व साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया। इस फिल्म का प्रदर्शन अनवरत 1 माह तक पूरे क्षेत्र में जन जागरूकता और वास्तविकता की जानकारी के लिए चलाया जाएगा।