कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन सेवा कार्य कर मनाया

अजमेर! प्रदेश के जननायक लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जन्मदिन के अवसर आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया !
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहैती के नेतृत्व में शास्त्री नगर स्थित लाडली घर आश्रम में दृष्टि बाधित छात्राओं के साथ केक काटकर अल्पाहार कर मनाया!
इस अवसर पर लाडली घर की दृष्टिबाधित छात्राओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर हैप्पी बर्थडे गीत गाकर दीर्घायु की कामना की!
इस अवसर पर ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मामराज सेन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल सचिव अभिलाषा विश्नोई जूलियस क्लेंमेट पार्षद सुनीता चौहान राजस्थान ललित कला अकादमी की सदस्य ममता चौहान पूर्व पार्षद गणेश चौहान कमल बेरवा डॉ एस डी मिश्रा चेतन पवार फूलचंद सेन राजेंद्र चौधरी लवनेश वर्मा नीरज यादव अमित श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!

error: Content is protected !!