जन्म दिन के जश्न में हुवा योजनाओं का बखान -जिला बनाने पर जताया आभार

केकडी 3 मई (पवन राठी)ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिन पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू के मुख्य आतिथ्य एवम नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन की अध्यक्षता में मनाया।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ ने केक काटकर मिठाई खिला कर एक दूसरे को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
वक्ताओं ने इस मोके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यकर्ताओ ने केकड़ी को जिला बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद सईद नकवी भाग चंद मूंदड़ा मूल चंद कोली धनेश जैन छोटूलाल कुमावत अरिहंत बज सज्जन बोयत मोड़ सिंह राणावत घनश्याम आचार्य भूपेंद्र सिंह राठौड़ राधेश्याम गोपलान धन्नालाल डसानिया रामलाल कटारिया लादू माली सहित अनेको कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!