केकडी 5 मई (पवन राठी)
राजस्थान प्रांतीय रेगर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दयानंद कुलदीप के निर्देशानुसार व महासभा के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रामदयाल वर्मा ने आदेश जारी कर कोहड़ा निवासी एडवोकेट डी एल वर्मा को राजस्थान प्रांतीय रेगर महासभा के केकड़ी युवा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
इस पर राजस्थान प्रदेश विकलांग संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर कांसोटिया, एडवोकेट कमलेश कांसोटिया,धर्मी चंद गढ़वाल,एडवोकेट मुकेश धवलपुरिया,गुदड़ मल रेगर,विद्या देवी हिनोनिया जुनियां पूर्व पार्षद महेंद्र गढ़वाल,गणपत लाल झारोटिया, महावीर रेगर मेहरूकलां,दुर्गाशंकर ठेठवाल अशोक वर्मा,कालूराम व शंकर लाल डिडवानिया आदि सहित समाज लोगों ने एडवोकेट वर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।