सेवन वंडर्स में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों व पाषर्दगणों को भी निषुल्क प्रवेष देने बाबत् महापौर को सौपा ज्ञापन

अजमेर 09 मई – नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर सुश्री द्रौपदी कोली ने कांग्रेस पार्षदगणों के साथ एक ज्ञापन नगर निगम महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा को सौंपकर मांग की सेवन वंडर्स में प्रवेश मेे ए.डी.ए/ए.एस.सी.एल के कर्मियों को ही निशुल्क प्रवेश सुविधा है जबकि यह सुविधा निगम के कर्मचारियों को भी होनी चाहिए जो कि नहीं है।
यह जानकारी देते हुए सुश्री द्रोपदी कोली ने बताया कि स्मार्ट सिटी में निगम के आयुक्त अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में किए जा रहे विकास कार्यों में अजमेर के विकास में व अपने हिस्से की व्यय राशि देकर योगदान देता है। निगम के जनप्रतिनिधि भी निगम के ट्रस्टी होते हैं ऐसे में निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों सहित पार्षदगणों को भी सेवन वंडर्स में निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जानी चाहिए जिस पर मेयर श्रीमती हाड़ा ने सहमति जताते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के व ए.डी.ए अधिकारियों के संज्ञान में उक्त मामले को लाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पार्षदगण हेमंत शर्मा, विपिन बैसिंल, मुनव्वरखान, लक्ष्मी बुंदेल, बीना टांक, नितिन जैन, कपिल सारस्वत, शाकिर मोहम्मद, फैजल चिश्ती व हितेष्वरी टांक आदि मौजूद रहे।

(द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष
मो. 9351329069

error: Content is protected !!