प. जवाहरलाल नेहरू को याद किया

युवा कांग्रेस ने भारत रत्न प. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर उनको याद किया
आज दिनांक 27 मई 2023 – अजमेर शहर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री भारत रत्न प. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जेएलएन अस्पताल के पास उनके स्मारक पर नेहरू जी की प्रतिमा पर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने माला पहना कर उनको याद किया।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मोहित मल्हौत्रा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर प्रकाष डालते हुए बताया कि हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वह भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वाेच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने १९४७ में भारत को एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर १९६४ तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वह आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य-एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र-के वास्तुकार माने जाते हैं। इसी के चलते अजमेर शहर युवा कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर 2 मिनिट का मौन रखते हुए उन्हें याद किया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मोहित मल्हौत्रा, पवन ओड, सत्यनारायण, इलियास खान, शोएब अख्तर, सर्वेश्वर शैली, अख्तर कुरेशी, खुश टाक, ओमप्रकाश मंडावरिया, पायल जैन आदि मौजूद रहे।
(मोहित मल्होत्रा)
जिलाध्यक्ष
मो. 9251888818

error: Content is protected !!