रेलवे कर्मचारियां ने मनाया खेल उत्सव

अजमेर। नोर्थ वेस्र्टन रेल्वे एम्पलोइज यूनियन के तत्वाधान में खेल उत्सव और शरद मेले का आयोजन रविवार को डीआरएम कार्यालय के जीएलओ खेल मैदान पर किया गया। इस उत्सव का यूनियन की महिला यूथ एवं स्पोर्ट्स विंग ने संयोजन किया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग आयु वर्ग में विभिन्न तरह की दौड़ और खेलों का आयोजन किया गया। वही बच्चों के लिए झूले, घुडसवारी, ऊंट सवारी, सुईधागा दौड़, बुर्जुगों के लिए जो जीता वही सिकन्दर, पुरूष और महिला गु्रप के लिए रस्साकसी के अलावा ग्राउण्ड में खाने, पीने और मंनोरजक स्टोलें लगाई गई। इस अवसर पर यूनियन के मण्डल सचिव अरुण गुप्ता, महामंत्री मुकेश माथुर, अध्यक्ष मोहन चेलानी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि रिगो, सचिव सारिका जैन, युवा प्रकोष्ठ सचिव प्रवीण नाम्बियार, अध्यक्ष तरूण सैनी, सदीप चटर्जी, अध्यक्ष स्पोर्ट विंग जेएम चड्डा सहित यूनियन के समस्त महिला, युवा और स्पोर्ट साथीगण मौजूद थे।
error: Content is protected !!