प्रदेश कांग्रेस सदस्य डॉ सुनील कुमार लारा का हेमंत भाटी ने स्वागत किया

अजमेर 02 जून 2023- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सदस्य डॉ सुनील कुमार लारा का अजमेर दक्षिण कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी जी ने मुंह मीठा करा कर माला पहना कर स्वागत किया। इस नियुक्ति पर सुनील लारा ने हेमंत भाटी व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। नियुक्ति पर एन.एस.यू.आई व यूथ कांग्रेस पदाधिकरियो ने भी डॉ लारा का अभिनंदन किया। डॉ लारा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त कर कहा कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जो सदस्य बनाया है वह यूथ कांग्रेस और एन.एस.यू.आई के रूप मे काम करने की देन है।
स्वागत व अभिनंदन करने वालो मे ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बैरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष पवन ओड, मनोनीत पार्षद अंकित मोटवानी, मंडल अध्यक्ष मनीष सैन, दीपक यादव, उमेश बुंदेल, एडवोकेट महेश गोदरा, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव शीतल जोनवाल, छात्र नेता अंकित धारू, हरीश जोनवाल, सोना धनवानी, राहुल चावरिया, चंद्रेश सुनिया, गिरिश आसनानी, कमल चरनाल,घनश्याम वर्मा, सिद्धार्थ, गजराज खटाना इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!