आम आदमी पार्टी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति जताया शोक

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुखद* – आप

शनिवार।। *ओडिशा में हुऐ रेल दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की दुखद मृत्यु* की इस दुखद घटना पर आम आदमी पार्टी अजमेर कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विजय स्मारक, बजरंगढ़ सर्किल पर किया गया।

आम आदमी पार्टी अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रवि बालोटिया ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए बताया कि दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं… कथित तौर पर सिग्नल में खराबी के कारण तीन ट्रेन की टक्कर हुई, जो विश्वास से परे और चौंकाने वाला है.आज संपूर्ण भारत देश में शोक की लहर छा गया है

श्रद्धांजलि सभा में आप प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, एससी विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज जटिया, महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष मीना त्यागी, लीगल विंग प्रदेश सचिव दीपक गुप्ता, व्यापार विंग शहर जिला उपाध्यक्ष नवरत्न सोनी, महिला विंग शहर जिला संयुक्त सचिव रेनू सेवारामानी,ब्लॉक अध्यक्ष संदीप संगत, राजकुमार कसब, कल्पित हरित, रियाज अहमद मंसूरी, अब्दुल फ़रीद, मुस्तफिन खान, सलीम मनसुरी व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

*पृथ्वी सिंह नरूका*
*मीडिया प्रभारी*
*No – 8875822922*
*Email – [email protected]*
*आम आदमी पार्टी, अजमेर*

error: Content is protected !!