अजमेर। नवदुर्गा मंडल के सातवें स्थापना दिवस पर क्रिश्चियनगंज स्थित मां दुर्गा माता मंदिर पर रविवार को मां दुर्गा की 201 दीपों से महाआरती कर प्रसादी का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष गोविन्द राम जादम ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर कई धार्मिक आयोजन किये गये व सैकड़ों की संख्या में कन्या और लांगुरों को भोज कराया गया। इस अवसर पर मंदिर के सरंक्षक अशोक राठी, गिरीश शर्मा, राजेश शर्मा, नोरतमल जादम, पृथ्वीराज संाखला, अभिलाषा यादव, पिंकी शर्मा, माणक जैन, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।