देवनानी ने सड़क व नाली निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ, 26.75 लाख होंगे खर्च

– वार्ड 73 स्थित शांतिपुरा और राजीव कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण कार्य शुभारम्भ
– वार्ड 04 स्थित संतकंवरराम कॉलोनी में सड़क निर्माण 15 लाख कार्य हुआ शुरू

अजमेर, 15 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को सड़क व नाली निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक कोष से होने वाले निर्माण कार्यों पर करीब 26.75 लाख रूपए की लागत आएगी।
देवनानी ने वार्ड 73 में 11.75 लाख की लागत से विकास कार्य शुभारम्भ
देवनानी ने वार्ड 73 स्थित राजीव कॉलोनी में द्वारका पण्डित जी के मकान से सुनील मेहरा जी के मकान तक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ। देवनानी ने बताया कि राजीव कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण कार्य के लिए 8.00 लाख की राशि विधायक कोष से स्वीकृत कि गयी थी। उसके बाद देवनानी ने शांतिपुरा में पहुच कर हनुमान जी के घर से पवन जी के घर तक नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया हनुमान जी घर वाली गली में नाली निर्माण कार्य के लिए विधायक कोष से उन्होने 3.75 लाख की राशि स्वीकृत की थी। इस मौके पर स्थानिय पार्षद प्रियंका सांखला,मुकेश सोनी,गंगाराम सैनी,विकास माथुर,पंडित विशाल शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सहभागी बने।

वार्ड 04 स्थित कृष्णा कॉलानी और संत कंवरराम कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू
देवनानी ने बताया कि वार्ड 04 स्थित कृष्णा कॉलोनी और संत कंवरराम कॉलोनी की विभिन्न गलीयों में डामर सड़क निर्माण कार्य आज शुरू हुआ। वार्ड 04 कृष्णा कॉलोनी और संत कंवरराम कॉलोनी की विभिन्न गलियां क्षतिग्रस्त हो रखी थी। उन्होने बताया कि दोनो कॉलोनी में डामर सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक कोष से 15.00 लाख की राशि स्वीकृत की थी। सड़क निर्माण कार्य शरू होने पर कॉलोनीवासियों ने देवनानी का स्वागत और अभिनन्दन किया। इस दौरान कॉलोनी अध्यक्ष जयकृष्ण लौंगानी, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, नारायण दास,लीलाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!