अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 25 योग शिविर

वासुदेव देवनानी
– महाजनसम्पर्क अभियान के तहत वार्डो और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होगे शिविर
– दीनदयाल, पृथ्वीराज, बजरंग एवं दाहरसेन मण्डलों द्वारा कराया जाएगा आयोजन
– पंतजलि योग पीठ, विवेकानन्द योग पीठ और अन्य संस्थाओं के योग शिक्षकों द्वारा क्षेत्र की जनता को कराया जायेगा योग

अजमेर, 17 जून। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 25 स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा. पतंजलि योग समिति के शिक्षक और अन्य संस्थाओं के योग शिक्षकों द्वारा आमजन को निरोगी रहने के गुर सिखाएंगे।
पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व मोदी जी के 09 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसम्पर्क अभियान के तहत 18 से 20 जून तक उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डलो में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 25 स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया जायेगा और उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला स्तर पर योग शिविर में भाग लिया जायेगा।
उन्होनें बताया कि इन योग शिविरों का आयोजन प्रातः 06 से 07 बजे तक निर्धारित स्थानों पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि योग ही जीवन को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र है।
यहां आयोजित होंगे शिविर
दीनदयाल मण्डल – वार्ड 01 – सीताराम उद्यान, प्रगति नगर कोटडा, वार्ड 02 दाहरसेन स्मारक, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, वार्ड 3 व 4 हनुमान वाटिका, हनुमान विहार, सिने वर्ल्ड के पीछे, 5 व 8 भागचंद सोनी नगर कम्यूनिटी हॉल, वार्ड 6 व 7 बद्री विशाल मन्दिर, छोटी नागफणी.

ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर – फॉयसागर रोड़ स्थित विनायक विहार मन्दिर, फॉयसागर चौराहा स्थित टू फिटनेस जिम, राज कॉलोनी तिरूपति बालाजी मन्दिर पर आयोजित किया जायेगा।
पृथ्वीराज मण्डल – वार्ड 9 व 10- लौगियां पार्किग, वार्ड 69 व 70 सौलथम्बा धर्मशाला नया बाजार, पट्टी कटला, वार्ड 15 व 16 द्रोपदी पैलेस, वार्ड 14 श्री टॉकीज परिसर में आयोजित किया जायेगा।
बजरंग मण्डल- वार्ड 60- सामुदायिक भवन, कुन्दन नगर, वार्ड 62, 63, 64, 65 अटल उद्यान पुलिस लाईन, वार्ड 66 सामुदायिक भवन, शास्त्री नगर, वार्ड 67, 68, 73 शिवाजी उद्यान, आनासागर लिंक रोड़,
दाहरसेन मण्डल- वार्ड 71 शहीद भगत सिंह उद्यान, सागर विहार कॉलोनी, वार्ड 72 रेम्बल रोड़ मन्दिर, वार्ड 74 छतरी योजना पार्क, वार्ड 75 व 78 गणेशम समारोह स्थल स्टीफन रोड़, वार्ड 76 झलकारी बाई स्मारक, पंचशील नगर, वार्ड 77, 79 हेमू कालानी उद्यान, जनता कॉलोनी, वार्ड 80 महाराणा प्रताप गार्डन और ग्रामीण क्षेत्र ग्राम माकडवाली विवेकानन्द मॉडल स्कूल ग्राम लोहागल योगी रिसोर्ट तालाब की पाल पर आयोजित किया जायेगा।

error: Content is protected !!