अजमेर चातुर्मास के लिए नसीराबाद से किया संकल्प सागर जी महाराज ने विहार

अजमेर की पावन धरा पर चतुर्मास करने के लिए बढ़ रहे मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज ने नसीराबाद से शाम को 4:00 बजे मंगल विहार किया रात्रि प्रवास बीर चौराया पर हुआ श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि 18 जून को प्रातः काल बिरला सिटी वाटर पार्क में मुनि श्री की आहार चर्या संपन्न होगी और शाम को 4:00 बजे बिरला सिटी वाटर पार्क से जिनशासन तीर्थ नाका मदार के लिए मंगल विहार करेंगे नसीराबाद से प्रारंभ हुए बिहार में महावीर अजमेरा अशोक अजमेरा देवेंद्र पाटनी रोहित काला माणक बड़जात्या दीपक पाटनी इत्यादि साथ चल रहे हैं

श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में होने जा रहे पावन चतुर्मास में संकल्प पूर्ण सद्भावना यात्रा पिछले 1 महीने से चल रही है भोपाल से यह सफर प्रारंभ हुआ था

error: Content is protected !!