सुमेरपुर के आस पास रहने वाले 121 ग्रामीणों के लिए गणवेश की सेवा भेजी

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा निर्देशित प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आओ गांव चले सेवा करे एवम आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन अतुल मधु पाटनी के सहयोग से 121 गणवेश की सेवा आज अजमेर से सुमेरपुर भेजी गई जहा प्रांत के वरिष्ठ सदस्य लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई के लायन श्रवण जी राठी के मुख्य आथित्य में एवम क्लब साथियों के माध्यम से इस क्षेत्र के आस पास में रहने वाले ग्रामवासियों को भेंट की जाएगी
अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि क्लब द्वारा हम सेवा करते है को चरितार्थ करते हुए कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के माध्यम से एवम सामाजिक कार्यकर्ताओ व भामाशाहों के सहयोग से उदयपुर,बांसवाड़ा, जयपुर,
महावीर जी,सुमेरपुर आदि क्षेत्र के ग्रामीण व्यक्तियो के लिए भेजी जा रही है जहा सेवा पाकर जरूरतमंदो के मध्य हर्ष का वातावरण बन जाता है|
* मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!