– अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगतना पड़ रहा है -देवनानी
– देवनानी ने कलेक्टर और निगम सीईओ के साथ भीगते हुए बाढ़ग्रस्त
कॉलोनीयो का किया दौरा
अजमेर 19 जून। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने बिपरजोय चक्रवती तूफान के चलते अजमेर में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश से जलमग्न हुई कॉलोनियों का दौरा किया और लोगो की परेशानी को सुन तत्काल अधिकारियों से समाधान के लिए निर्देशित किया। देवनानी सोमवार शाम तेज बारिश में भीगते हुए सागर विहार कॉलोनी और बाढ़ ग्रस्त कॉलोनियों में पहुंचे जहां आनासागर झील के ओवरफ्लो होने के कारण पानी लोगो के घरों के अंदर तक पहुंच गया। देवनानी ने अधिकारियों के साथ किया दौरा। देवनानी के साथ अजमेर कलेक्टर डॉक्टर भारती दीक्षित, निगम सीईओ सुशील कुमार और अन्य अधिकारी ने भीगते हुए लोगो की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित को समस्या समाधान के लिए तत्काल आवशयक कदम उठाने के लिए कहा। देवनानी ने कलेक्टर से तत्काल आनासागर झील के चैनल गेट खोलने की भी मांग की जिससे झील का पानी रिहायशी इलाकों में ना आने पाए। साथ ही जलमग्न कॉलोनी के लोगो को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए उन्होंने कलेक्टर से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।
सोमवार शाम प्रभावित कॉलोनियों के दौरे पर निकले देवनानी ने सागर विहार कॉलोनी में जमा पानी निकालने के लिए लगे दो पंप सेट को देख उसी समय कलेक्टर से अतिरिक्त पंप सेट लगाने के लिए कहा जिस पर कुछ ही देर में दो और पंप सेट मौके पर पहुंच पानी निकालने के काम में जुट गए। देवनानी ने कॉलोनियों में बिगड़े हालातों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को बताया और कहा की तूफान की पूर्व सूचना के बाद भी कोई तैयारी नही की जिसके कारण अव्यवस्थाएं सामने नजर आ रही है। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को भी पूरी तरह से फेल बताया।
देवनानी ने सागर विहार, वन विहार, अरिहंत कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, वैशाली नगर, वार्ड 67 शिवाजी पार्क पास कॉलोनी में मौके पर हालात का जायजा लेने पहुंचे अधिकारियो से कहा की जल्द मानसून भी आने वाला है। ऐसे में नालों की सफाई के काम को भी तेज गति से करवाए जाऐ जिससे दुबारा ऐसे हालात शहर में ना पैदा हो सके। देवनानी के साथ जलमग्न कोलोनियो के दौरे के दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी, राजेश शर्मा, विक्रम सिंह, रचित कच्छवा, पंकज सिंह, विवेक सिंह, रणवीर सिंह भी साथ रहे।