वार्ड 80 लूनिया कॉलोनी में दो सड़को के विकास कार्य का किया शुभारम्भ

– लूनिया कॉलोनी में 30.85 लाख की लागत से होगा सी.सी.सडकों का निर्माण -देवनानी

अजमेर 23 जून। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने आज वार्ड 80 में लूनिया कॉलानी में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि उन्होने लूनिया कॉलोनी संजय जी गौड़ के मकान से भवानी सिंह के मकान तक सी.सी.सड़क निर्माण का विधिवत पूजा पाठ करके सड़क निर्माण का श्रीगणेश किया। देवनानी ने बताया कि यहां पर 250 मीटर लम्बी सी.सी.सड़क का निर्माण किया जायेगा ,सड़क निर्माण पर 21.13 लाख राशि खर्च होगी। देवनानी इसके बाद लूनिया कॉलोनी में ही लक्ष्मण मूलचंदानी के घर से चन्द्र हरवानी के घर तक बनने वाली सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ किया। यहां पर 115 मीटर सी.सी.का निर्माणा होगा और निर्माण कार्य 9.72 लाख खर्च होगें। देवनानी ने बताया कि कुछ माह पूर्व वार्ड पार्षद और स्थानीय कॉलोनीवासियां ने उनको क्षतिग्रस्त सड़क के बारे में अवगत कराया गया था। जिसके प्रस्ताव बनाकर सार्वजनिक निर्माण विभाग को भेजे गये थे ,जिसकी स्वीकृती जारी होने पर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। सड़क निर्माण देवनानी का कॉलोनी वालो ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर स्थानिय पार्षद धमेन्द्र सिंह चौहान,प.दिव्य प्रकाश,आशिष शर्मा,भोलानाथ आचार्य,जातवेद सोनी,प्रदीप मंघानी,भवानी सिंह,बाबूलाल चौहान,चंद्र हरवानी,एल सी मूलचंदानी,मंजूला सिसोदिया,प्रदीप जांगिड़,राकेश सोनी,अक्षय सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानिय निवासी सहभागी बने।

error: Content is protected !!