अजमेर मंडल के राजेन्द्र प्रसाद भड़ाना को राजभाषा सम्मान

नई दिल्ली स्थित भारत सरकार रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा अजमेर मंडल के श्री राजेन्द्र प्रसाद भड़ाना को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्री राजेंद्र प्रसाद भडाना, मुख्य लोको निरीक्षक, अजमेर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे को अपना अधिकांश कार्य हिंदी में करने के लिए रेल मंत्रालय की “राजभाषा व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना” के अंतर्गत प्रमाण-पत्र व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!